निःशुल्क वेबिनार के लिए रजिस्टर करें
icon for benefit1

शरीर

ऊर्जावान और सशक्त जीवन
इम्यूनिटी बढ़ाने में कागर
शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार

icon for benefit2

मन

स्पष्ट और स्थिर मन
तनाव और चिंता से राहत
दीर्घ और अल्पकालिक स्मृति में सुधार

icon for benefit3

आत्मा

आंतरिक शांति और संयम की प्राप्ति
सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि
आध्यात्मिक पूर्णता का मार्ग

आज ही फालुन गोंग सीखें

निःशुल्क 1.5 घंटे के ऑनलाइन वर्कशॉप के लिए रजिस्टर करें

* Your information will be kept private and confidential.

फालुन गोंग (फालुन दाफा) क्या है?

फालुन गोंग, जिसे फालुन दाफा के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन मन और शरीर का अभ्यास है जिसमें सत्य, करुणा और सहनशीलता के विश्वक सिद्धांतों के अध्ययन के साथ-साथ पांच सरल, सौम्य व प्रभावी व्यायाम और ध्यान शामिल हैं। फालुन गोंग को स्वयंसेवकों द्वारा निःशुल्क सिखाया जाता है और दुनिया भर के 100 से अधिक देशों में सभी वर्ग और भाषा के लोगों द्वारा इसका अभ्यास किया जाता है

सत्य · करुणा · सहनशीलता

फालुन गोंग के पांच व्यायाम

first exercise
1बुद्ध सहस्त्र हस्त प्रदर्शन
यह व्यायाम शरीर की सभी शक्ति नाड़ियों को खोलता है जिससे शरीर में शक्ति का प्रवाह निर्विघ्न हो सके ।
second exercise
2फालुन स्थिर मुद्रा व्यायाम
शांत भाव में खड़े रहने का व्यायाम जिसमें चक्र को थामने की चार मुद्राएं है। यह शक्ति सामर्थ्य को बढ़ाता है।
third exercise
3ब्रह्मांड के दो छोरों का भेदन
विश्व की शक्ति का शरीर की भीतरी शक्ति के साथ विलय करता है, जिससे शरीर निर्मल और शुद्ध होता है।
fourth exercise
4फालुन दिव्य परिपथ    
यह व्यायाम महान दिव्य परिपथ को सक्रिय करता है, और मानव शरीर कि सभी असामान्य परिस्थितियों को ठीक करता है।
fifth exercise
5दिव्य शक्तियों को सुदृढ करना
बैठ कर करने वाला एक उच्च स्तरीय ध्यान अभ्यास, जो शक्ति सामर्थ्य और दिव्य शक्तियों को सुदृढ करता है।

फालुन गोंग का अभ्यास करने वाले
लोगों के अनुभव

मेरा शरीर फूल की तरह हल्का हो गया। चलते हुए मुझे लगता जैसे मैं हवा में तैर रहा हूं, मेरी सहनशक्ति बढ़ गई और मेरे कंधे मजबूत हो गए। मुझे अपने अन्दर शांति और स्थिरता की अनुभूति हुई।

- दिनेश श्रीमल, व्यवसायी, बैंगलोर

मुझे तुरंत पता चल गया था कि मुझे कुछ बहुत खास मिल गया है। फालुन गोंग ने जीवन के बारे में मेरे सभी प्रश्नों का उत्तर दिया, और मुझे मार्गदर्शन प्रदान किया कि आज के समाज में एक अच्छा और परोपकारी व्यक्ति होते हुए अपने आध्यात्मिक मार्ग का अनुसरण कैसे किया जाए।

- सुमन श्रीनिवासन, आईटी प्रोफेशनल, अमेरिका

अभ्यास शुरू करने के एक महीने के अन्दर मैं अस्थमा से उबर सकी। अब मैं शांत और संयमित रह पाती हूं, जो मुझे कठिन परिस्थितियों में भी स्थिर रहने में मदद करता है।

- सुमाया हजारिका, मॉडल, मुंबई

दुनिया भर में फालुन गोंग अभ्यास

alternative
Young practitioners in Israel
alternative
Group exercise practice in Taipei
alternative
Falun Gong in Korea
alternative
42nd Street, New York
alternative
Falun Gong in Russia
alternative
Falun Gong at the U.S. Capitol
alternative
A peaceful mind starts at a young age
alternative
Paris at night
alternative
A solemn moment
alternative
Father and son for a good cause
alternative
School students in India
alternative
True happiness does not hide!
alternative
The power of tranquility
alternative
Never too young to learn the exercise
alternative
Improve physical strength and mental agility
alternative
Morning group exercise in Chengdu, China, in the 1990s
alternative
Morning group exercise in Guangzhou, China, in the 1990s

Falun Gong FAQs

1फालुन गोंग की शिक्षाएं और मान्यताएं क्या हैं?
फालुन गोंग के मूल में सत्य, करुणा और सहनशीलता (या चीनी भाषा में, ज़न, शान और रेन) के सिद्धांत हैं। फालुन गोंग सिखाता है कि ये ब्रह्मांड के सबसे मौलिक गुण हैं। अभ्यासी इन गुणों को अपने दैनिक जीवन में ध्यान, अभ्यासों और नैतिक सिद्धांतों के अध्ययन के माध्यम से आत्मसात करने का प्रयास करते हैं।
फालुन गोंग चीगोंग जैसी साधना पद्धतियों की एक व्यापक परंपरा का हिस्सा है जिनका सदियों से पूरे एशिया में अभ्यास किया जाता रहा है। पश्चिम में, फालुन गोंग को अक्सर उसकी धार्मिक और नैतिक शिक्षाओं के आधार पर एक धर्म के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। हालांकि, फालुन गोंग पारंपरिक अर्थों में धर्मों से बहुत अलग है क्योंकि इसमें पूजा, अनुष्ठान या धन संग्रह शामिल नहीं है। लोग आने और जाने के लिए स्वतंत्र हैं और पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना सभी का स्वागत है।
फालुन गोंग सबके लिए उपलब्ध है। हालाँकि इसकी उत्पत्ति चीन में हुई थी, लेकिन दुनिया भर के लोगों द्वारा इसका अभ्यास किया जा रहा है। आज, विभिन्न जातीय, सांस्कृतिक और नस्लीय पृष्ठभूमि और जीवन के सभी क्षेत्रों से लाखों लोग फालुन गोंग का अभ्यास करते हैं। यह दुनिया भर के 100 से अधिक देशों में स्वयंसेवकों द्वारा सिखाया जाता है। फालुन गोंग की पुस्तकों का 40 भाषाओं में अनुवाद किया गया है और ये नि:शुल्क ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
1999 की शुरुआत में, चीनी सरकार के अधिकारियों और सरकारी मीडिया ने अनुमान लगाया कि 7 से 10 करोड़ लोग चीन में फालुन गोंग का अभ्यास कर रहे थे, जिससे यह उस समय दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला आध्यात्मिक अभ्यास बन गया। आज, हालांकि फालुन गोंग का अभ्यास करने वाले लोग दुनिया भर के 100 से अधिक देशों में पाए जाते हैं, सटीक संख्या देना मुश्किल है क्योंकि इस अभ्यास में सदस्यता की कोई अवधारणा नहीं है।
फालुन गोंग को सबसे पहले चीन के चांगचुन के मूल निवासी श्री ली होंगज़ी ने सार्वजनिक किया था। अब संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे, श्री ली पांच बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित हैं और उन्हें यूरोपीय संसद द्वारा विचार की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। वे अमेरिका स्थित फ्रीडम हाउस के अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी हैं।
फालुन गोंग 1990 के दशक में पूरे चीन में व्यापक रूप से लोकप्रिय था और उस समय चीनी सरकार द्वारा अत्यधिक प्रशंसित और सम्मानित किया गया था। हालांकि, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं ने फालुन गोंग की बढ़ती लोकप्रियता के कारण 1999 में इस अभ्यास के खिलाफ एक हिंसक अभियान शुरू कर दिया क्योंकि उन्हें लगा कि फालुन गोंग की नैतिक जीवन और पारंपरिक चीनी संस्कृति पर आधारित शिक्षाएं नास्तिक विचारधारा पर आधारित कम्युनिस्ट शासन के लिए खतरा बन सकती हैं, जो काफी हद तक नियंत्रण और भय से शासन करता है।

कई अंदरूनी सूत्र यह भी बताते हैं कि उस समय के चीन के शीर्ष नेता, जियांग जेमिन ने व्यक्तिगत रूप से फालुन गोंग की लोकप्रियता का विरोध किया था, क्योंकि उसे डर था कि यह उसके एक स्थायी विरासत बनाने के प्रयासों से ध्यान भटका रहा था।

दुनिया भर की सरकारों और एमनेस्टी इंटरनेशनल और ह्यूमन राइट्स वॉच सहित मानवाधिकार संस्थाओं ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से फालुन गोंग के दमन को रोकने का आह्वान किया है। उन्होंने इस शांतिपूर्ण पद्धति के अभ्यासियों के खिलाफ एक सनकी शासन द्वारा किये जा रहे दमन की निंदा की है।
फालुन दाफा' और 'फालुन गोंग' एक ही अभ्यास के नाम हैं। 'फालुन दाफा' औपचारिक नाम है, जबकि 'फालुन गोंग' एक बोलचाल का शब्द है, जिसे चीन में आम-तौर पर बोला जाता है।

अंग्रेजी में, 'फालुन दाफा' का अनुवाद 'महान सिद्धांत का विधान चक्र' है।